गोमिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं तो आंदोलन तय – राकेश कुमार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में गोमिया रेलवे स्टेशन में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोग गोमिया रेलवे स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार बंद करो, विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव गोमिया में चालू करो सहित अन्य नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के बाद गोमिया रेलवे स्टेशन प्रबंधक को धनबाद रेल मंडल प्रबंधक के नाम एक स्मार पत्र सौंपा गया।
इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं पार्टी के गोमिया प्रखंड सचिव -सह- बोकारो जिला कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा गोमिया रेलवे स्टेशन से होकर चार एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है जिसका ठहराव गोमिया में नहीं हो रहा है। उक्त एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित कुछ नई ट्रेनों की मांग को लेकर पिछले 17 अप्रैल को एक मांग पत्र हमारी पार्टी की ओर से दिया गया था। आज तक उन मांगों को पूरा करने हेतु धनबाद रेल मंडल की ओर से ना तो कोई सकारात्मक पहल की गई है ना ही कोई वार्ता आयोजित की गई है। पुनः आज हमारी पार्टी की ओर से 13 सूत्री मांगों को लेकर एक स्मार पत्र धनबाद रेल मंडल प्रबंधक के नाम गोमिया रेलवे स्टेशन प्रबंधक को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारी मांगों पर अविलंब यदि सकारात्मक पहल नहीं होती है, विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत अन्य ट्रेनों की मांगों को पूरा करने हेतु गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया जाता है। उस परिस्थिति में गोमिया रेलवे स्टेशन में आंदोलन ही हमारा अंतिम विकल्प होगा। हमलोग गोमिया की जनता को लेकर मैदान में उतरेंगे।
इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला कमेटी सदस्य विनय महतो, गोमिया प्रखंड कमेटी के सदस्य अजय कुमार नायक, शंकर प्रजापति, केशु कमार, भोला स्वर्णकार, सहदेव महतो, समेत अजय कुमार, अख्तर अंसारी, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, सुगन यादव, मनोज प्रजापति, चमन प्रजापति, लोकनाथ ठाकुर, रोहित पासवान, टेकलाल गोस्वामी, समेत दर्जनों लोग शामिल थे।




