गोड्डा

पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र में हेपेटाइटिस बी टीकाकरण अभियान

22 लोगों ने लिया बूस्टर डोज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेपेटाइटिस बी से बचाव को लेकर बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 22 लोगों ने हेपेटाइटिस बी का बूस्टर डोज लिया। टीकाकरण अभियान की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने स्वयं बूस्टर डोज लेकर की। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हेपेटाइटिस बी एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। डॉ. पासवान ने कहा कि सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए हेपेटाइटिस बी का बूस्टर डोज अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और संक्रमण से बचाव संभव हो पाता है। दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को हेपेटाइटिस बी से बचाव एवं टीकाकरण के महत्व की जानकारी दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button