भरत पुर
सामुदायिक अस्पताल परिसर मे अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। इस दिन “लेडी विद द लैंप” को नमन करते चिकित्साकार्मिको ने सेवा भाव का संकल्प लिया।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भुसावर में नंगलवार को “अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस” हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर आधुनिक नर्सिंग की जननी ‘लेडी विद द लैंप’ फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते दीप जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में चिकित्सक एवं स्टाफ ने नाइटिंगेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए एवं नर्सिंग कर्मियों के त्याग, समर्पण एवं मरीजों के प्रति निःस्वार्थ सेवा भाव की मुक्त कंठ से सराहना की। सभी ने उनके आदर्शों पर चलकर मानव सेवा का संकल्प दोहराया। इसमे डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. बलराम मीणा, डॉ. केदार मीना, डॉ. भरत गुप्ता, डॉ. देवव्रत आर्य सहित लैब इंचार्ज सुनील पाण्डेय, डी.डी.सी. इंचार्ज डूंगर सिंह, आई.पी.डी. इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर शेखचंद, नर्सिंग ऑफिसर ललित, विजय सिंह, कुलदीप, प्रदीप, परविंदर सिंह, नरेश जाटव एवं समस्त अस्पताल स्टाफ कर्मी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के दिखाए मार्ग पर चलकर ही नर्सें अस्पताल की रीढ़ बनी हैं। इनका सेवाभाव वास्तव में वंदनीय हे।



