अमरोहा

एक माह से ठप पड़ी पेय जल आपूर्ति से आक्रोशित ग्राम वासियों ने किया प्रदर्शन।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव भदौरा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जल आपूर्ति की जा रही थी। जिससे ग्रामवासियों और विशेष रूप से ऐसे गरीब लोगों को जिनके घरों में समर सेविल या विद्युत कनेक्शन नहीं है। पेय जल आपूर्ति का लाभ मिल रहा था। पहले ये लोग सरकारी नलों से पानी पीने का काम करते थे लेकिन अब सरकारी नलों की जरूरत न होने से वे ठप हो गए हैं। पिछले एक माह से जल आपूर्ति तकनीकी खराबी के कारण ठप पड़ी हुई है। जरूरत मंद गरीब लोगों को दूसरे लोगों के घरों से पानी मांगकर लाना पड़ रहा है। जिससे जहां एक ओर आम आदमी पीने के पानी के लिए परेशान है। वहीं पशुओं के लिए दूर दराज से पानी ढोने के लिए विवश हैं। कई बार जिम्मेदारों से इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।सभी ने एक स्वर से अतिशीघ्र तकनीकी खराबी दूर करके जल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। नाराज ग्रामीणों ने गांव में ही जोरदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा,अजहरुद्दीन सैफी , लाखन सिंह , होशियार अली, लोचन सिंह, आशिफ अली, देवराज सिंह,जुल्फी , हुसियार,उबेश,आनंद,बाखीर , जफरु, गुलफान अलीआदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button