अमरोहा

नगर में केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्टस एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन।

20 मई को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद की दी सूचना।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर नगर केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्टस एसोसिएशन ने मंगलवार को राष्ट्रीय आह्वान पर गाव करनपुर माफी स्थित तहसील कार्यालय के प्रांगण में अध्यक्ष संदीप कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्र हुए और अपनी मांगों से संबंधित उप जिला अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मनोज कुमार को सोपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि देशभर में 12.40लाख से अधिक केमिस्ट्स है, उन्होंने मांग करते हुए कहा कि 28/8/2018 की अधिसूचना वापसी हो, इसी के साथ उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवाइयां मगाने पर कोई शिकायत होती है तो मेडिकल संचालकों पर दोष दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगे पूर्ण करने के लिए 26 मई को पूरे देश में एकदिवसीय मेडिकल बंद रखे जाएंगे।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष संदीप कुमार अग्रवाल,महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता,अनुज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल,गिरीश कुमार अग्रवाल, सुधीर चौहान, शहाबुद्दीन, निजाम, मोहम्मद नासिर आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button