हजारीबाग

ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस का भव्य आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पीडब्ल्यूडी स्थित ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक शंभू कुमार, सचिव विनय कुमार, पैरामेडिकल प्राचार्य डॉ. संजय तथा नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष अनीता कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए टोपी धारण समारोह (कैपिंग सेरेमनी) एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को मानव सेवा समर्पण एवं नैतिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें टोपी प्रदान कर नर्सिंग सेवा के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के निदेशक शंभू कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करने का संदेश दिया।
वहीं महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कुशल एवं प्रशिक्षित नर्सों की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है तथा महाविद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के अनुरूप तैयार करने के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध करा रहा है। पैरामेडिकल प्राचार्य डॉ. संजय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सहित विश्वभर में प्रशिक्षित नर्सों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा भावना अनुशासन एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष अनीता कुमारी ने कहा कि एक नर्स के भीतर दया,करुणा एवं सहानुभूति की भावना होना अत्यंत आवश्यक है। नर्सें मरीजों की सेवा एक माँ की तरह करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विनम्र व्यवहार, धैर्य एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। साथ ही नर्सिंग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं,जैसे मेहंदी प्रतियोगिता आदि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वंही विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग निरंतर चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज सेवा एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस कार्यक्रम को सफल संचालन जीएनएम छात्राओं पम्मी कुमारी एवं रिया कुमारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें पूजा कुमारी अनामिका कुमारी, सौम्या सोनल,अंकिता रानी, रंजन कुमार, रंजीत कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य शिक्षकगण शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button