बरेली

पीस कमेटी की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कमेटी के संरक्षक जनार्दन आचार्य जी ने दिया इस्तीफा                            

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली के सभी सम्मानित प्रशासन/पुलिस के अधिकारियों और सभी जागरूक नागरिकों सहित पूरे ज़िले के सभी नागरिकों को सूचित करते हुए, मैं वरिष्ठ पत्रकार/सिविल कमांडो यह घोषणा करता हूं, कि मैं आज दिनांक दस मई, 2026 को पीस कमेटी ऑफ इंडिया के संरक्षक पद से त्याग पत्र दे रहा हूं। आज से मेरा पीस कमेटी से किसी प्रकार का कोई सम्बन्ध नहीं है। इस संस्था की कुछ गतिविधियों को लेकर में इस कमेटी से त्यागपत्र दे रहा हूं। मैं पुलिस/प्रशासन सहित सभी को यह भी अवगत कराना ज़रूरी समझता हूं कि मैं अन्तिम श्वास तक बरेली जिले, महानगर में कानून व्यवस्था, शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बनाने में लगा रहूंगा। पूरे जिले, महानगर के शांति पूर्ण नागरिक मेरे अपने बने रहेंगे। आप सभी बेनामी साथियों से अनुरोध हैं कि वे भी मेरे साथ रहकर प्रशासन/पुलिस को शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button