हज़ारीबाग़ डीआईजी और एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ किया बैठक।
एनडीपीएस तथा संगठित अपराध एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों पर जल्द करे कारवाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अंजनी कुमार झा, पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग के द्वारा हजारीबाग जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी को एनडीपीएस तथा संगठित अपराध एवं गुमशुदगी से संबंधित आवश्यक निर्देश दिया गया है।
1.अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री होने वाले जगह को चिन्हित करें। तथा उसमें शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर एक विशेष अभियान चला कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। 2.संगठित अपराध गिरोहों अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA, थाना हाजरी काप्रस्ताव भेजने एवं गुंडा पंजी में भेजने का निर्देश दिया गया। 3.जिले में जितने भी गुमशुदा से संबंधित मामले लंबित है उन सभी मामलों को समीक्षा कर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।
4.सभी पुलिस उपाधीक्षक, तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ,हत्या, महिला अपराध एवं अन्य गंभीर कांडों में घटनास्थल का समीक्षा कर कांड का निष्पादन में आवश्यक निर्देश दिया गया है।




