जालौन
नाबालिका के साथ अश्लील हरकत करने पर लिखा मुकदमा
गुरु ने अश्लील हरकत कर गुरु शिष्य के नाते को किया शर्मसार’
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कोंच(जालौन)। कोतवाली के मोहल्ला निवासी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी नावलिका पुत्री उम्र करीब 12 वर्ष सूरज ज्ञान सिटी ब्रांच में कक्षा आठ में पढ़ती है। और वह प्रतिदिन की भांति 11 मई 2026 शाम बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए सूरज ज्ञान सिटी के अध्यापक समीर अग्रवाल पुत्र रमेश चन्द्र निबासी प्रताप नगर के घर गयी थी तभी समीर ने ट्यूशन के दौरान पुत्री के साथ बंद कमरे में अश्लील हरकत करते हुए मोबाइल में अश्लील बीडीओ दिखाने लगा जिससे घबराकर पुत्री चीख पुकार करने लगी इसी से घबराकर समीर ने दरबाजे की कुंडी खोल दी जिससे मौका पाकर पुत्री दौड़कर अपने घर आई और उसने रोते-रोते अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 96/26 धारा 74 बीएनएस एवं 7/8 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

