कैराना

दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक के मामले में सात पर मुकदमा दर्ज

विवाहिता ने लगाया मारपीट व गला घोंटने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अश्लील हरकतें, जान से मारने का प्रयास तथा तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 10 मार्च 2020 को गांव मन्ना माजरा निवासी सुफियान पुत्र जमशेद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। विवाहिता का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। तब से वह अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ मायके में रह रही है।
पीड़िता ने बताया कि चार नवंबर 2025 को आरोपी उसके मायके पहुंचे और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए चुन्नी से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया। बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button