कैराना

बेटे को लेने गए युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। थाना क्षेत्र के गांव सहपत में बेटे को लेने गए एक युवक के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव सहपत निवासी योगेश पुत्र सुरेश ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे यश को लेने के लिए ताऊ के बेटे विकास के घर गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विकास पुत्र नरेश और विशाल पुत्र जोगिंदर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है तथा जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button