शामली

ऑपरेशन सवेरा के तहत स्मैक तस्कर गिरफ्तार

झिंझाना पुलिस ने 08 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.60 लाख रुपये

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

झिंझाना। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सद्दाम पुत्र अलीहसन उर्फ लिल्ला निवासी ग्राम बल्हैड़ा थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना झिंझाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र अधाना, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार तथा हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें, ताकि जनपद को नशामुक्त बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button