ललितपुर

नगर पालिका की नई पहल

चैन स्केलेटर वाहन का शुभारंभ, बरसात से पहले नालों की होगी तेज सफाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने और नालों-नालियों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने आधुनिक तकनीक से लैस नए चैन स्केलेटर वाहन का शुभारंभ किया। बुधवार को मोहल्ला पिसनारी, वार्ड नंबर-13 में आयोजित कार्यक्रम में नपाध्यक्ष सोनाली जैन, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विधि-विधान से वाहन का पूजन-अर्चन कर फीता काटकर रवाना किया। नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि बरसात से पूर्व शहर के सभी प्रमुख नालों और नालियों की समयबद्ध सफाई इस चैन स्केलेटर के माध्यम से कराई जाएगी, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यह चैन स्केलेटर वाहन नालों में जमा सिल्ट, गाद और कचरे को तेजी से बाहर निकालने में बेहद कारगर साबित होगा। इससे सफाई व्यवस्था में तेजी आएगी और शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान अवर अभियंता, सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, नजूल लिपिक सुधीर रावत, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू समेत पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button