CBSE इंटर कला में कसमार की एक और बेटी ने किया कमाल राष्ट्रीय स्तर पर रही टॉपर
कसमार प्रखंड के पाडी निवासी राजीव रंजन की पुत्री भव्या रंजन ने सीबीएसई नेशनल टॉपर बन रचा इतिहास, खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को जारी इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिसमें कसमार प्रखंड के पाडी निवासी राजीव रंजन उर्फ लक्ष्मीकांत महतो की लाडली बेटी भव्या रंजन ने इंडिया टॉपर बन इतिहास रच दिया है। इन्होंने इंटर कला संकाय में 500 में 499 अंक 99.8% प्राप्त कर कसमार ,बोकारो सहित पूरे झारखंड का नाम रोशन कर दिया है। गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के छोटे भाई राजीव रंजन की पुत्री भव्या रंजन जो ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची की छात्रा है। अपनी प्रतिभा मेहनत और लगन के दम पर भव्या ने कसमार प्रखंड सहित पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि छात्र- छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह समाचार सोशल मीडिया में फैलते ही लोग खुशी के साथ बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी तरह झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी इंटर परीक्षा में झारखंड टॉपर का कसमार प्रखंड के खैराचतर की छोटी कुमारी स्टेट टॉपर बन इतिहास रची थी उनके लिए सम्मान प्रदान करने का सिलसिला अभी चल ही रहा है कि आज बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का भी परीक्षा परिणाम जारी हुआ और इसमें भी कसमार प्रखंड की होनहार बेटी भव्या नेशनल टॉपर बन कर उभरी है जिन्हें सोशल मीडिया में बधाई देने वालों का तांता लग गया है।



