जालौन

शहर को जाम से राहत दिलाने सड़कों पर उतरा प्रशासन

अतिक्रमण हटाने के साथ वाहनों के कटे चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उरई नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान अम्बेडकर चौराहे से शहीद भगत सिंह चौराहे तक तथा वहां से दलगंजन चौराहे तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया।
अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान, अस्थायी ढांचे और सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया गया, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो। प्रशासनिक टीम ने आमजन को भी सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की।
इसके साथ ही मुख्य मार्गों एवं व्यस्त सड़कों पर नियमों के विपरीत खड़े वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।
नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने कहा कि शहर को जाम की समस्या से मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान नगर पालिका परिषद उरई के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील,कर अधीक्षक गणेश प्रसाद तथा यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस टीम मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button