झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के मंड्रेला कस्बे में प्रतिष्ठित अस्पताल डॉ. नेहरा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में डॉ. धर्मवीर नेहरा ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला, जिला सचिव हरिश फोगाट, चिड़ावा युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा एवं ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने स्वागत किया। समाजसेवी एवं तेजा भक्त डॉ. नेहरा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सतबीर नेहरा ने आये हुए सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए तेजाजी मन्दिर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का उत्साहपूर्वक जन सहयोग मिल रहा हैं।



