बरेली
बरेली जिला अस्पताल के वार्ड बॉय ने पैसे के लेन-देन को लेकर संदिग्ध अवस्था में लगा ली फांसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिला अस्पताल में तैनात एक वार्ड बॉय ने कथित तौर पर पैसों के लेन-देन के विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि वार्ड बॉय पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तनाव और लेन-देन के विवाद को लेकर परेशान चल रहा था। गुरुवार देर रात उसने अस्पताल के पास अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर सहकर्मियों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में मामला पैसों के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


