सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते एक जुआरी को कांधला पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन में जनपदभर में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना श्री हेमन्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए एक जुआरी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीव पुत्र भुल्लन निवासी मोहल्ला शेखजादगान, कस्बा एवं थाना कांधला जनपद शामली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 230 रुपये नगद, एक पेन तथा सट्टा पर्चा बरामद किया गया है।
थाना कांधला पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार वर्मा एवं हेड कांस्टेबल अमित कुमार,


