झुंझुनू

सिंगनौर में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। क्षेत्र के सिंगनौर में सरदारा राम गोदारा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्रों द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीडीके अस्पताल झुंझुनूं के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मधु तंवर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सारीका अग्रवाल, जनरल फीजीसियन डॉ राहुल देवठिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ हरीश पूनियां ने सेवाएं दी। सिंगनौर व आसपास के गांवों के मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में बीपी और शुगर की जांच निशुल्क की गई। मरीजों को निशुल्क गन्ने का जूस पिलाया गया। विकास नेहरा एवं उनकी टीम ने शिविर को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इस दौरान डॉक्टर हरीसिंह गोदारा एडवोकेट वीरेंद्र वर्मा, संजय नेहरा, मनजीत सर्वा, सौरभ शर्मा, मनोहर पंडित, धूड़ाराम गुर्जर, सुरेंद्र धाबाई, गोरुराम कुलहरी, जय सिंह कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button