भोपाल

एमपी वनरक्षक भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड 20 मई के बाद जारी हो सकते

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भोपाल : कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी वनरक्षक जेल प्रहरी क्षेत्र रक्षक भर्ती 2026 की परीक्षा 25 मई से आयोजित करेगा इसके एडमिट कार्ड 20 मई के आसपास जारी हो सकते हैं इस भर्ती के लिए कुल आवेदन 390000 प्राप्त हुए हैं एमपीईएसबी ने बीते दिन संशोधन नियम पुस्तिका जारी की है संशोधन नियम पुस्तिका में बताया गया है कि क्षेत्र रक्षक के 169 पदों पर भर्ती की जाएगी आपको बता दें वन विभाग के वन रक्षक व क्षेत्र रक्षक तथा जेल विभाग के जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार अभ्यर्थियों का उत्साह कम नजर आया है। 2062 पदों के लिए कुल 3.92 लाख आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। यह संख्या पिछले भर्ती चक्र की तुलना में काफी कम है। इस बार आवेदन संख्या चार लाख का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी पिछले भर्ती चक्र 2022-23 की बात करें तो तब 2285 पदों के लिए कुल 8,62,393 आवेदन आए थे। इनमें से 5,61,691 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यानी इस बार जितने आवेदन आए हैं, उससे ज्यादा पिछली बार परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार थे। इससे साफ है कि सरकारी नौकरियों के प्रति युवाओं का रुझान घट रहा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button