सिंगरौली

वार्ड 38 तुलसी में चला विशेष स्वच्छता अभियान

ढोटी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, आयुष्मान आरोग्य केंद्र और पीडीएस दुकान के आसपास की गई साफ-सफाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा वार्ड क्रमांक 38 तुलसी में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ढोटी स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, आयुष्मान आरोग्य केंद्र और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के आसपास विशेष साफ-सफाई कर कचरा एवं गंदगी हटाई गई।
स्वच्छता अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों के आसपास जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। साथ ही स्थानीय नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
पार्षद ने लिया अभियान का जायजा
अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं नगर निगम की अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने मौके पर पहुंचकर स्वच्छता गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।
इस दौरान इंजीनियर महेंद्र सिंह राजपूत, कमलेश भंडारी, छोटे लाल शाह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत वार्डों में सार्वजनिक स्थलों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button