ललितपुर

श्रीसिंह वाहिनी माता मंदिर पतरुआ धाम

भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सिद्धनपुरा वार्ड नंबर-1 स्थित श्री श्री 1008 श्री सिंह वाहिनी माता मंदिर, हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर पतरुआ धाम में रविवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां श्रीसिंह वाहिनी संकीर्तन मंडली द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी बाबा प्राणकिशन दास जी महाराज द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराई गई। पूजन के उपरांत श्रीसिंह वाहिनी संकीर्तन मंडली ने भगवान का आवाहन करते हुए श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। पाठ पूर्ण होने के बाद मंडली द्वारा भव्य भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसमें मौजूद श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया और मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button