बरेली

संगीत संध्या और सम्मान समारोह आयोजित किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रेडियो के चाहने वाले हर दौर में मौजूद रहे हैं। वह अपने दिल के जज्बात समय समय पर जाहिर करते रहते हैं। ऐसी ही बानगी आकाशवाणी रामपुर द्वारा आयोजित संगीतमय सुरीली महफिल संगीत संध्या में देखने को मिली। संगीत की इस सुरीली महफिल में फनकारों ने लोकगीत, भजन, ग़ज़ल और सूफी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में दूर दराज से आए हुए श्रोताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने चहेते अधिकारियों और प्रिय कलाकारों के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर सिंधौली मीरगंज बरेली के जीशान वारसी और करूला मुरादाबाद के अय्यूब खान ने आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर ड्रामा कलाकारों, असाइनी, उद्घोषकों और अधिकारियों को सम्मानित किया। एकता क्लब सिंधौली के इमरान शेख सहित अन्य श्रोताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में बरेली से ड्रामा कलाकारों और असाइनी देवेन्द्र रावत, संजय कुमार, मोहम्मद परवेज, हरीश कुमार, गजेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, अमृता सिंह, मुनव्वर जहां, रोचना मिश्रा, नीतू त्रिपाठी, आकाशवाणी रामपुर के असाइनी, सहायक निदेशक कार्यक्रम राजीव सक्सेना, कार्यक्रम प्रमुख विक्रांत चौधरी, पूर्व सहायक निदेशक कार्यक्रम मनदीप कौर, वरिष्ठ उद्घोषक असीम सक्सेना, कार्यक्रम अधिशासी अवधेश गौतम आदि को श्रोता जीशान वारसी और अय्यूब खान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसको सभी उपस्थित जन समूह ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आकाशवाणी की 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को सराहते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button