बरेली

मानवी पटेल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान लेकर किया बरेली का नाम रोशन                             

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     

बरेली :  होनहार छात्रा मानवी पटेल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने शिव बाबा की याद और सकारात्मक चिंतन को दिया। मानवी ने बताया कि नियमित अध्ययन के साथ ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास से उन्हें एकाग्रता व आत्मविश्वास मिला। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रम के स्थानीय सेंटर में जाना उन्हें बहुत अच्छा लगता है, जहाँ से उन्हें मानसिक शांति और प्रेरणा मिलती है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए मेहनत और आध्यात्मिकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनी है, वहीं उनकी इस उपलब्धि के लिए  ब्रह्माकुमारी सेंटर की बहनों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button