नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने ओदरी-भैंसवाल रोड स्थित बाग के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वा अवैध शराब बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भंवर सिंह पुत्र भूरा सिंह निवासी ग्राम जन्धेडी थाना गढ़ीपुख्ता जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजीत सिंह एवं कांस्टेबल शहजाद शामिल रहे।