मथुरा

मुस्लिमों का फैसला, गोवर्धन में ईद पर नहीं होगी कुर्बानी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन में अधिकमास की तैयारियों के लिए रविवार को थाना परिसर में एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद मुस्लिमों ने अधिकमास मेले के चलते ईद पर कुर्बानी न देने का फैसला लिया। साथ ही प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी। चौराहों पर महापुरुषों की मूर्ति या उनसे संबंधित कोई भी सामग्री लगाने की मना करते हुए उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दिया। आयोजित पीस कमेटी की मीटिंग में मौलाना मोहम्मद रियाज समेत तमाम मुस्लिमों ने कहा कि अधिकमास में मुस्लिमों ने गोवर्धन में ईद पर कुर्बानी न देने का निर्णय लिया है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी भगवत गुर्जर ने इस फैसला की सराहना की। बैठक में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी नियमानुसार कुर्बानी दी जाएगी। सीओ ने मेला के दौरान व्यापारियों से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि दंडवती परिक्रमा को देखते हुए वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। जरूरी सामान वाले वाहन ही निश्चित समय में प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान ईओ चैतन्य तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, पाडल प्रधान राममूर्ति, अंशु कौशिक, व्यापार मंडल के गणेश पहलवान, ठाकुर फतेह सिंह, रामधन शर्मा, रिंकू ठाकुर, डोरीलाल मेंम्बर, अमित गोस्वामी, पवन सैनी, श्रीधर पाठक, सल्लम प्रधान आदि तमाम लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button