राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली के सभी CHC PHC और उपकेन्द्र पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की ओर से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी द्वारा काला फीता बाँध कर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिनकी पिछले मार्च यानी 2 महीने से सैलरी नहीं आई है ,और तीसरा महीना चल रहा है ,बिना वेतन के अल्प वेतन भोगी यह संविदा कर्मचारी भुखमरी के कगार पर हैं, और इनको अपनी दैनिक जीवनचार्य में बहुत ही अर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, इसी क्रम में बार-बार अधिकारियों से अनुरोध करने के बाद जब वेतन नहीं नहीं आया तब दिनांक 11 मई 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया , वेतन ना आने पर आज काला फीता बांधकर पूरे जिले भर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने अपना विरोध व्यक्त किया. विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा ,प्रदेश प्रवक्ता और मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ,मंडल कोषाध्यक्ष शिवम सिंह ,मंडल महामंत्री डॉ अतुल शर्मा ,संगठन मंत्री मुकेश कुमार ,कार्य समिति सदस्य डॉक्टर जी 0ए 0 राही, जिला उपाध्यक्ष डॉ मनमोहन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर पूनम अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा , जिला प्रचार मंत्री अनुपम कुमार, ब्लॉक लेखा प्रबंधक पूजा, सदस्य प्रीति शुक्ला, प्रीति मिश्रा, डॉ0 गीतांजलि, हिमानी, ज्योति वैदि, ममता, रुचि एवं संगठन के अन्य सभी का पदाधिकारी कर्मचारी शामिल रहे !




