ललितपुर

 विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्क्रीनिंग गतिविधियां संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस-2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डा.रवि पचौरी ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा इसके नियंत्रण एवं रोकथाम के उपायों को समुदाय तक पहुंचाना था। इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्यों, इंटन्र्स एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए रक्तचाप जांच, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार तथा तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। प्राचार्य डा.मयंक शुक्ला ने कहा कि उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित खानपान और सक्रिय जीवनशैली बेहद जरूरी है। उन्होंने नमक का सीमित सेवन, डेस आहार पद्धति अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा तंबाकू एवं मद्यपान से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष ने कहा कि उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, शीघ्र पहचान और उचित उपचार से इस बीमारी को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम ने जनस्वास्थ्य संवर्धन, रोग निवारण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति राजकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय ललितपुर की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button