बोकारो

गोमिया रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया अंचल के पलिहारी गुरूडीह पंचायत में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो जिला भु-अर्जन पदाधिकारी श्री द्वारका बैठा से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के अध्यक्ष विनय महतो एवं सचिव राकेश कुमार कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे विस्थापित नेता राकेश कुमार ने कहा अक्टूबर 2023 में रेल ओवरब्रिज के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए आम सभा हुई थी और फरवरी 2025 में संबंधित विस्थापितों को मुआवजा भुगतान का नोटिस दिया गया है। लगभग 15 माह बीत जाने के बावजूद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शिथिल व लंबित है। उन्होंने कहा किसी भी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का जिम्मा राज्य सरकार को होता है। इस रेल ओवरब्रिज परियोजना के लिए रैयत अपनी जमीन खुशी-खुशी देने को तैयार हैं लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता की वजह से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है। नतीजतन रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा है। राकेश कुमार ने जिला भु-अर्जन पदाधिकारी से स्वयं हस्तक्षेप कर रैयतों को मुआवजा भुगतान हेतु समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा जब तक भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी नहीं होगी रेल ओवरब्रिज का निर्माण भी पूरा नहीं होगा। यह रेल ओवरब्रिज गोमिया के लोगों का एक सपना है।
इस प्रतिनिधि मंडल में मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, अश्विनी कुमार शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button