शामली
कांधला पुलिस ने 5 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
थाना कांधला पुलिस ने मोहल्ला खैल में गौकशी एवं पुलिस मुठभेड़ की घटना में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त नावेद पुत्र खलील को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।