शामली

 उधार के रुपये मांगने पर घर में घुसकर हमला, महिला व किशोरी घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में उधार के 10 हजार रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नई बस्ती सलेमपुर रोड निवासी तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला व उसकी नाबालिग बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button