शामली

 कमालपुर इंटर कॉलेज में जन चौपाल, विद्यालय विकास पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  चौसाना।  कमालपुर स्थित राजकीय यमुना खादर इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रधानाचार्य अभिषेक राजभर की अध्यक्षता में जन चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में अभिभावकों और आसपास के गांवों के लोगों के साथ विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, संसाधनों और विकास को लेकर चर्चा हुई। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए समाज और अभिभावकों का सहयोग जरूरी है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी बनी हुई है और इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विभाग स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान अभिभावकों ने सुझाव दिया कि जब तक नए शिक्षक नहीं आते, तब तक क्षेत्र के शिक्षित लोग स्वेच्छा से बच्चों को पढ़ाने में सहयोग करें। प्रधानाचार्य ने ऐसे लोगों का स्वागत करने की बात कही।
चौपाल में अभिभावक शमशाद ने कहा कि उन्होंने भी इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है और विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग करेंगे। सेवाराम ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील करने का आश्वासन दिया। अभिभावक सुमन और रूमा ने विद्यालय की पढ़ाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, फ्रीजर, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का अवलोकन किया। व्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों ने संतोष जताया।
इस दौरान सीताराम गुर्जरपुर, इलियास, जुबेर आलम, फरदीन, पंकज, जगपाल, कय्यूम, पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button