गाजियाबाद

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी

जांच में जुटी लोनी बोर्डर पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  मंगलवार सुबह लोनी क्षेत्र के कीर्ति नगर स्थित सौ फुटा मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिव कुमार निवासी सरस्वती विहार, लोनी बॉर्डर के रूप में हुई है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत किसी हादसे के कारण होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button