कैराना

पंचायत भवन से इनवर्टर और दो बैटरियां चोरी

पंचायत सहायक ने दर्ज कराया मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। ग्राम पंचायत मलकपुर स्थित पंचायत भवन से इनवर्टर और दो बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पंचायत सहायक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मलकपुर निवासी एवं पंचायत सहायक सचिन कुमार पुत्र जयपाल सिंह ने थाना कैराना में दी तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय मलकपुर में एक इनवर्टर और दो बैटरियां लगी हुई थीं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पंचायत भवन में रखे उक्त उपकरणों को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पंचायत सहायक ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर थाना कैराना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button