कैराना

रामडा रोड पर नाला निर्माण में धांधली के आरोप, कार्रवाई की मांग

मानकों को ताक पर रखकर कराया जा रहा निर्माण, घटिया सामग्री इस्तेमाल होने से लोगों में रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। नगर पालिका द्वारा रामडा रोड पर कराया जा रहा नाला निर्माण शुरू होते ही सवालों के घेरे में आ गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता को दरकिनार कर घटिया सामग्री से जल्दबाजी में निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाला निर्माण में तय मानकों के अनुरूप न तो मजबूत बेस तैयार किया जा रहा है और न ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है।आरोप है कि कम मात्रा में सीमेंट और घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर काम को केवल औपचारिकता बनाकर पूरा किया जा रहा है। इससे भविष्य में नाले के क्षतिग्रस्त होने और सरकारी धन बर्बाद होने की संभावना जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान न तो तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य कराने में जुटा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में नाला जवाब दे सकता है और जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाएगी। आरोप है कि मानकों के अनुसार नाले के बेस में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं,जहां पत्थरों की मात्रा बहुत कम है, जिससे काई सवाल खड़े हो गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button