बरेली

कई बार की शिकायत नहीं मिला न्याय , फसल कटवाने की उम्मीद में उपमुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
 
बरेली : फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम चठियाफैजू शाहपुर बनियान निवासी रामकिशोर, सेठपाल और रामनाथ पुत्रगण बंशीलाल ने अपनी गेहूं की फसल कटवाने को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थियों का आरोप है कि उनकी भूमि खसरा संख्या 290, 297 तथा गाटा संख्या 128 पर गेहूं की फसल खड़ी है, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने पिछले लगभग दो वर्षों से जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और अब फसल भी नहीं काटने दे रहे हैं। पीड़ितों ने विपक्षियों पर दबंगई दिखाने का आरोप लगाया है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मामले की शिकायत थाना फतेहगंज पूर्वी, तहसील फरीदपुर, जिलाधिकारी और एसपी बरेली सहित जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। पीड़ित परिवार का कहना है कि विपक्षी पक्ष प्रभावशाली होने के कारण वे उनका सामना नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गेहूं की फसल कटवाने हेतु आदेश दिलाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button