ललितपुर
आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान से मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को ललितपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगराध्यक्ष रामनरेश दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक युग की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर भारत के विकास की नई दिशा तय की। उनका जीवन देश सेवा और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहा। मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति जिला प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि राजीव गांधी गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने गांवों के विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए साहसिक निर्णय लिए, जिनमें कम्प्यूटर युग की शुरुआत सबसे महत्वपूर्ण रही। आज भारत का सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में विश्व बाजार में जो दबदबा है, उसमें उनकी दूरदर्शी नीतियों का बड़ा योगदान है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चन्देल, महासचिव शशिकांत दीक्षित, नेहा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजा राजपाल सिंह, बृजेश शांडिल्य, हीरालाल सेन, सूर्या राजा, पवन विश्वकर्मा, बॉबी राजा, रफीक अली, सुनील अहिरवार, महेश रजक, गजेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, सोहन सिंह, चीकू पठान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक ने व्यक्त किया।

