
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। आगामी 22 एवं 23 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर एस.आर.टी. कॉलेज धमड़ी में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक माहौल पूरी तरह से सेमिनारमय नजर आ रहा है। कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन से लेकर आयोजन समिति तक के सदस्य लगातार जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय सेमिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य सह सेमिनार अध्यक्ष डॉ. शंभु कुमार सिंह कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में आयोजन समिति पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। सेमिनार के संयोजक प्रो. निमाई चन्द्र दास ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों के लिए ज्ञान और अनुभव साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। वहीं, सह संयोजक प्रो. महेश्वर राम इंदवार, डॉ. अभय दुबे, डॉ. अजय कांत एवं प्रो. नीरज कुमार लगातार विभिन्न व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आयोजन सचिव डॉ. पल्लवी कुमारी, प्रो. नंदलाल पासवान, डॉ. बिपिन कुमार, एम.डी. आतिफ कयूम एवं डॉ. धीरेंद्र कुमार ने सेमिनार से जुड़ी प्रशासनिक एवं अकादमिक तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
सेमिनार कॉर्डिनेटर प्रो. नीरज कुमार, डॉ. देवानंद दास, डॉ. जेबा अनवर, डॉ. गोविंद कुमार एवं प्रो. जयशंकर तिवारी ने कार्यक्रम स्थल, अतिथि स्वागत, शोध पत्र प्रस्तुति एवं प्रतिभागियों की सुविधाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में जनसंपर्क पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते नजर आए। इसके साथ ही एकेडमिक सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. एलिजाबेथ मरांडी एवं प्रो. पुनीत सुरीन सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण भी बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह राष्ट्रीय सेमिनार क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
कॉलेज परिसर में तैयारियों को लेकर छात्रों एवं शिक्षकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभा रहा है। सेमिनार के माध्यम से शिक्षा, शोध और सामाजिक सरोकारों पर गहन विमर्श होने की उम्मीद जताई जा रही है।



