ललितपुर

रवि सीजन 2026 के फसल बीमा क्लेम में अनियमितता का आरोप

किसानों ने डीएम से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। तहसील पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालाबेहट के किसानों ने रवि सीजन 2026 के फसल बीमा क्लेम में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। किसानों का आरोप है कि बालाबेहट स्थित बैंक के कर्मचारियों एवं दलालों की मिलीभगत से नियमों के विपरीत कुछ किसानों के खातों में लाखों रुपये का बीमा क्लेम भेज दिया गया, जबकि अधिकांश किसानों को एक भी पैसा नहीं मिला। शिकायत पत्र में बताया गया कि कई किसानों के खातों से बीमा प्रीमियम काटा गया था और समय पर नुकसान की सूचना भी दी गई थी, इसके बावजूद उन्हें बीमा क्लेम की राशि नहीं दी गई। वहीं कुछ चुनिंदा किसानों के खातों में दो लाख, पांच लाख और आठ लाख रुपये तक की राशि भेजे जाने का आरोप लगाया गया है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं क्षेत्रीय किसानों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा वंचित किसानों को बीमा क्लेम की राशि दिलाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button