बरेली

जनगणना-2027 में बरेली के प्रगणक बने “जनगणना के सच्चे हीरो”

प्रथम दिवस में HLO कार्य पूर्ण कर आनंद कुमार ने बढ़ाया बरेली का गौरव

जिलाधिकारी ने आनंद कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” हेतु दिनांक 22मई 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 20 जून 2026 के मध्य होने वाले जनगणना प्रारंभ हो चुकी है
उक्त अभियान के तहत जनपद बरेली के समर्पित एवं मेहनती प्रगणक आनंद कुमार, सहायक अध्यापक प्रा०पा० भरतौल ने (HLB नंबर-1384) ने प्रथम दिवस में ही HLO कार्य पूर्ण कर तहसील सदर एवं जनपद बरेली का गौरव बढ़ाया है।
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा आनंद कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आनंद कुमार के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें “जनगणना का सच्चा हीरो” बताया है। उनकी तत्परता, लगन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली को जनगणना अभियान में प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है। प्रगणकों द्वारा पर्यवेक्षको एवं चार्ज अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसमें अधिकांश तहसीलों में एचएलबी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्रगणक को 25000 का मानदेय दिया जायेगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार, तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button