बोकारो

वर्ल्ड क्वालिफाइड करके पावर लिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतना गर्व की बात – विधायक शत्रुघ्न महतो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कुल 615 किलो वजन उठाकर तृतीय स्थान हासिल कर कास्य पदक जीतने वाले रौनक साव (16) वर्ष के घर शुक्रवार को पहुँच कर उनको सम्मानित किया।इस दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो ने रौनक साव को शॉल ओढ़ाकर,फुलमाला पहना कर,गुलदस्ता भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए सम्मानित किया।चीन में आयोजित एशियन सब जूनियर एंड जूनियर भारतोलन प्रतियोगिता में एशिया महादेश के 40 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।जिसमें भारत की ओर से रौनक साव ने प्रतिनिधित्व करते हुए 230, 140,245 कुल 615 किलो वजन उठाकर तृतिय स्थान प्राप्त किया है।बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा रौनक साव ने वर्ल्ड क्वालिफाइड करके पावर लिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है।यह धनबाद बोकारो ही नहीं झारखंड प्रदेश समेत पुरे भारत वर्ष के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा मैं सरकार से माँग करता हूँ कि प्रतिभावान खिलाडी को प्रोत्साहन देकर उन्हें अपनी मंजिल तक पहूँचाने काम करें। रौनक साव चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा बस्ती निवासी समाजसेवी दिनेश साव एवं आशा देवी का पुत्र है।मौके पर शिक्षक संघ के बाघमारा अंचल सचिव सह मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी महतो,पूर्व मुखिया करली देवी,प्रदीप साव,श्री कृष्णा साव,सुदामा साव,कुलदीप साव, कल्लू गोस्वामी,राजू साव,पिता दिनेश साव,उनकी माता आशा देवी आदि उपस्थित थें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button