गोड्डा
कुड़मि समुदाय की ओर से दीवारो पर वाॅल राइटिंग चालू
जनगणना 2026-27 में जाति- कुड़मि, मातृभाषा- कुड़मालि अवश्य दर्ज करें : दिनेश महतो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पीपरा पंचायत होपनटोला गांव में वाॅल राइटिंग चालू हो गया है। इसकी जानकारी कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने दी। कहा कि अपने समाज के लोगो को जागरूक करने के लिए वाॅल राइटिंग बहुत जरूरी है। आने वाले जनगणना में कुड़मि समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा जाति में कुड़मि मातृभाषा में कुड़मालि अवश्य दर्ज करे। दिनेश महतो अपने समुदाय के सभी छात्र युवा नौजवान अभिभावक बुद्धिजीवी से अपील किया कि वाॅल राइटिंग जिले के हर गांव हर मोहल्ले चौक चौराहे में हो जाए तो बेहतर होगी। अपने हित कुटुंब दोस्त यार सभी को बताएं कि जाति जनगणना एक सौ वर्ष बाद हो रहा है, इस मौके को बेकार जाने न दें। हमारी जनसंख्या दिखाई देनी चाहिए। हमारी अस्मिता व पहचान की लड़ाई जीवित रहनी चाहिए। मौके पर रामेश्वर महतो, दीपक कुमार महतो, प्रिंस कुमार महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, सोनी महतो, दीप्ति श्री महतो आदि उपस्थित थे।



