गाजियाबाद

भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक 24 मई को लोनी में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) दिल्ली प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आगामी 24 मई दिन रविवार, समय दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा। बैठक का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार  रमेश चंद्र द्विवेदी एवं पंकज भट्टी  द्वारा किया जा रहा है।
यह बैठक  D-108, वेद विहार DLF, नियर रेल विहार गेट, लोनी, जिला गाजियाबाद में आयोजित होगी। बैठक में पत्रकारों की एकता, संगठन विस्तार तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश को मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।
संघ के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे अपना कीमती समय निकालकर बैठक में अवश्य शामिल हों तथा संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। समय की विशेष महत्ता को देखते हुए सभी साथियों से समय पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।
इस संबंध में अवध नारायण, पत्रकार अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश ने बताया कि पत्रकारों की समस्याओं और संगठनात्मक विस्तार को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button