बागपत

सरस्वती हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के गौरवमयी 7 वर्ष पूर्ण, आयुष्मान योजना का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। छपरौली रोड स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में अस्पताल के गौरवमयी 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना लागू किए जाने की भी औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुआ। अस्पताल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की सात वर्षों की स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
अस्पताल की प्रबंधक अनीता शर्मा ने कहा कि सरस्वती हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ने पिछले सात वर्षों में क्षेत्र के हजारों मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल सदैव मानव सेवा की भावना के साथ कार्य करता रहा है और अब आयुष्मान भारत योजना लागू होने से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी अब बेहतर उपचार का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानी कौशिक ने बताया कि अस्पताल में महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ नर्सरी की विशेष व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार सुलभ एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ शिवानी कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी की सुविधा दवाइयों सहित मात्र 16 हजार रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
डॉ शिवम कौशिक ने अपने वक्तव्य में कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, सही परामर्श एवं मानवीय व्यवहार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। सरस्वती हॉस्पिटल द्वारा इस योजना को लागू करना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी कदम है।
छपरौली के पूर्व चेयरमैन संजीव खोखर ने कहा कि सरस्वती हॉस्पिटल ने कम समय में जनता के बीच विश्वास कायम किया है। यहां मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ बेहतर व्यवहार भी मिलता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सात वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं।
पूर्व चेयरमैन बड़ौत अमित राणा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरस्वती हॉस्पिटल ने ट्रामा एवं इमरजेंसी सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना लागू होने से गरीब परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रबंधन एवं चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अस्पताल स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button