उपायुक्त के निर्देश पर अधिकारियों ने लिलोरी मंदिर एवं बूढ़ा बाबा शिव मंदिर झिंझिपहाडी का किया दौरा
On the instructions of the Deputy Commissioner, the officials visited Lilori Temple and Budha Baba Shiv Temple Jhinjhipahadi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। उपायुक्त धनबाद के निर्देश पर धनबाद जिला खेल एवं पर्यटन विभाग के पर्यटन पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ श्री संतोष कुमार पटेल, बाघमारा जेई अयाज अहमद, डीपीएमयु श्री रवि कुमार (पीएमयू, डीएमएफटी) ने शुक्रवार को मां लिलोरी मंदिर कतरास एवं श्री बुढ़ा बाबा शिव मंदिर झींझी पहाड़ी पंचायत का दौरा कर क्षेत्र का विकास हेतु योजनाओं का चयन किया। बताया गया कि जल्द ही क्षेत्र में विकास संरक्षण संवर्धन दिखाई पड़ेगी, इसकी शुरुआत हो चुकी है। श्री बुढ़ा बाबा शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन प्रसाद महतो ने योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एवं पर्यटकीय स्थल के विकास में ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किए। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन महतो, महासचिव गणेश कुमार महतो, काली पदो दत्ता, योगेश्वर महतो उपस्थित रहे।



