जामताड़ा

करमाटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, भाईचारे के साथ मनाई जाएगी बकरीद

Peace committee meeting concluded at Karmatand police station premises, Bakrid will be celebrated with brotherhood.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। आगामी पवित्र त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को करमाटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल पदाधिकारी Chonaram Hembrom ने की। बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने संवेदनशील इलाकों एवं मुख्य चौक-चौराहों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की मांग रखी। इस पर अंचल पदाधिकारी एवं थाना प्रशासन ने आश्वस्त किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जायेंगे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहेंगे तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए अंचल पदाधिकारी Chonaram Hembrom ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भड़काऊ पोस्टों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी जाए। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सर्वसम्मति से लिया गया शांतिपूर्ण आयोजन का निर्णय बैठक में मौजूद दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सरकार एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे। बैठक में एसआई Mukesh Kumar Gupta, एसआई Umesh Mehra, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, रामरतन मंडल, मितेश शाह, रामप्रसाद मंडल, रोबिन दास, अमित दास, कलीम अंसारी, राजेंद्र मंडल, श्याम सुंदर मंडल, सुभाष शाह, गोपाल मंडल, रामदेव मंडल, फिरीतोश अंसारी, अजीत मंडल, सफाकत अंसारी, राजू मंडल, ताराराम मंडल, शकूर अंसारी एवं वाजिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे। बैठक का समापन सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button