मथुरा
वृंदावन में साध्वी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन पुलिस ने एक वृद्ध साध्वी की रहस्यमय तरीके से हत्या करने और उनके मकान के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने वाले गिरोह के एक और वांछित को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने रविवार सुबह वृद्ध साध्वी को गायब कर हत्या और उसके मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के मामले में शिकोहाबाद के काजी टोला, खेड़ा मोहल्ला निवासी सतेंद्र पानीघाट तिराहे के समीप गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर ने बताया कि चैतन्य कुटी के महंत लाड़ली दास ने गुरु बहन साध्वी चंद्रमुखी देवी को गायब कर उसकी हत्या करने और उनके मकान की फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने की एसएसपी से शिकायत पर 15 नवंबर 2025 को वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। महंत ने इस मामले में आठ लोग नामजद किए। में अभिषेक, विजय सिंह, वकील मोहम्मद, मोहम्मद आरिफ, ओमकार सिंह, विकास एवं अशोक को गिरफ्तार किया जा चुका है।



