मथुरा
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, होमगार्ड सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के मथुरा दरवाजा क्षेत्र में एक होमगार्ड और उसके दो साथियों पर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला ने तहरीर में बताया कि उसके पति का ई-रिक्शा पुलिस ने सीज कर दिया। इस संंबंध में वह पति के साथ थाने आई। जहां उसकी मुलाकात ढहरुआ गांव निवासी होमगार्ड रवि गौतम से हुई। रवि ने महिला को ई-रिक्शा छुड़ाने का भरोसा देकर उससे मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे दर्शन कराने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से महिला के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला बदनामी के डर से वह चुप रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच आरोपी ने करीब पौने तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है चार माह पहले देर रात आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके नाबालिग बेटे के साथ कुकृत्य करने का प्रयास किया।



