बेतुल

बैतूल गरीबों के आशियाने ना उजाड़े भाजपा सरकार: निलय डागा 

गरीबों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे, ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष

मेडिकल कॉलेज के नाम पर गरीबों के आशियानों पर संकट, जिला कांग्रेस ने सरकार को घेरा
कोसमी में मेडिकल कॉलेज की जमीन पर बसे परिवारों को बेदखली का डर
70 परिवारों पर विस्थापन का खतरा, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। एक तरफ सरकार विकास और जनकल्याण के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वर्षों से बसे गरीब परिवारों के सिर से छत छीनने की तैयारी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित भूमि में आ रहे 70 परिवारों के मकानों को बचाने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गरीब परिवारों को किसी भी हालत में बेदखल नहीं किया जाए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने भाजपा सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन परिवारों को वर्षों पहले कांग्रेस की सरकार ने पट्टे दिए, योजनाओं का लाभ दिया और स्थायी रूप से बसाया, आज उन्हीं परिवारों को भाजपा द्वारा उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित 25 एकड़ भूमि पर करीब 70 परिवार पीढ़ियों से निवास कर रहे हैं। इन परिवारों को प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना और राजीव गांधी आश्रय योजना का लाभ भी मिला था, लेकिन अब सीमांकन के नाम पर उनके घरों पर संकट खड़ा हो गया है।
– 1980 से बसे हैं परिवार
निलय डागा ने कहा कि जिन परिवारों को हटाने की बात हो रही है, वहां सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं वर्षों से उपलब्ध हैं।
ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कोसमी, प.ह.न. 30 की शासकीय भूमि खसरा नंबर 48/1, 48/2 एवं 51/3/1 मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित की गई है। इन खसरों की भूमि पर वर्ष 1980 से करीब 70 परिवार पक्के मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। वर्ष 1998 में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टे भी आवंटित किए गए थे। सीमांकन के बाद यह सामने आया कि मेडिकल कॉलेज की प्रस्तावित भूमि में इन परिवारों के मकान भी शामिल हो रहे हैं।
– गरीबों के आशियाने बचाए जाएं
ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की कि जिन स्थानों पर परिवार वर्षों से रह रहे हैं, उन्हें आवासीय भूमि घोषित किया जाए और किसी भी परिवार को बेदखल न किया जाए। ग्रामीणों के समर्थन में जनपद सदस्य टेमनी धन्नू, प्रदेश सचिव समीर खान, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे, जिला अध्यक्ष संजय सरदार यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कालू आहूजा, जिला सचिव वर्मा, देवेंद्र लागड़े, रवि पवार, उषा दीवान, राजपूत, सिराज पठान, कांग्रेस प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर, अजय टंडन, तरुण पाटिल, विजय मोखड़े, मुकेश मालवी, सोनू राठौर, राकेश परते, लोकेश रावत, जितेंद्र इवने, धर्मेंद्र भलावी, मनीष साहू और राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रामजी, चंद्रकला, संजू, योगेश, बसंत, मोहन, गणेश, नारायण, सोम, बहादुर, जगन्नाथ, युवराज, हेमंत, शकुन बाई, शांति, शिवकला, सरस्वती, प्रमोद धुर्वे, सुगंती, दसवंती, शिवकुमार, नारायण, बस्ती राम, मोतीलाल, भैयालाल, जगरू, भागाबाई आदि शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button