बरेली

पर्यावरण संपत्ति हमारी इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी के प्रति कलाकारों ने किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में रेलवे परिसरों में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग में कमी लाने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत काठगोदाम स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम के विशेष सहयोग से खानपान इकाईयों, फूड स्टॉलों, रिफ्रेशमेंट रूम एवं यात्री सेवा क्षेत्रों में “बायोडिग्रेडेबल” एवं गैर-प्लास्टिक पर्यावरण-अनुकूल कटलरी के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था बरेली निर्देशिका हरजीत कौर के नेतृत्व में वरिष्ठ कलाकार पवन कुमार, बब्लू , भोलेनाथ सिंह, गुड्डू, दीपक चौधरी, नरेश कुमार, राखी यादव, अतुल मौर्या ने बेहतरीन अदाकारी से “पर्यावरण संपत्ति हमारी इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी” पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन कर भारी मात्रा में उपस्थित यात्रियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त यात्रा एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत संस्था के सफल संचालक रवि सक्सेना ने कार्यक्रम में विशेष सहयोगी रहे स्टेशन प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम एवं कार्यक्रम आयोजक मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा जी व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ई०एन०एच०एम इज्जतनगर शैलेश कुमार सिंह का आभार प्रकट किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button